7 सितंबर तक किसान करा सकते है खराब फसलों का बीमा, इस विधायक ने बढ़वाई तारीख

7 सितंबर तक किसान करा सकते है खराब फसलों का बीमा, इस विधायक ने बढ़वाई तारीख

सीहोर, अनुराग शर्मा। विधायक सुदेश राय के कृषक हितैशी अनुरोध को तत्काल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वीकार किया । मुख्यमंत्री के द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा की तारिख 31 अगस्त से बढ़ाकर 7 सितंबर सोमवार तक करने की घोषणा कर दी गई है।

किसान हितैशी विधायक सुदेश राय ने मंगलवार को हाईवे से होकर जा रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष प्रधानमंत्री फसल बीमा से वंचित रह गए हजारों किसानों का पक्ष रखा। विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्प मालओं से भव्य स्वागत किया गया।

विधायक सुदेश राय ने अतिकम बारिश एवं अतिवृष्टी के कारण बर्बाद हुई फसलों का बीमा कराने से वंचित रह गए किसानों को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज से भी बीमा कराने से वंचित रह गए किसानों को सात दिनों का समय देने का अनुरोध किया।

विधानसभा क्षेत्र सीहोर सहित जिले भर के हजारों किसानों ने विधायक सुदेश राय का फसल बीमा की तारिख मुख्यमंंत्री के माध्यम से बढ़वाने पर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के मौके पर बड़ी संख्या में विधायक सुदेश राय के साथ भाजपा कार्याकर्ता किसान और गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews