बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष की fb हैक, डाली आपत्तिजनक पोस्ट

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष की fb हैक, डाली आपत्तिजनक पोस्ट

अशोकनगर|हितेंद्र बुधौलिया. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज मानोरिया की फेसबुक आईडी हैक कर उस पर आपत्तिजनक कंटेंट डाले गए हैं। जिस व्यक्ति ने आईडी हैक की है उसने भारत विरोधी एवं पाकिस्तान के समर्थन में कई पोस्ट एक के बाद डाली है। श्री मानोरिया ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर इसकी शिकायत की जिसके बाद साइबर सेल ने तुरंत उनकी आईडी को रिकवर कर कर ली है।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज मानोरिया ने बताया कि वह अपने दफ्तर में बैठे थे ,इसी दौरान उनको किसी मित्र का फोन आया कि उनकी फेसबुक आईडी पर कुछ आपत्तिजनक सामग्री डाली गई है। इसके बाद इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वायरल हुए। हैप्पी गई आईडी पर जो सामग्री डाली जा रही थी मैं बहुत ही आपत्तिजनक थी जिसमें ज्यादातर पाकिस्तान के समर्थन में एवं भारत के विरोध में थी। कुछ ही देर बाद नीरज मानोरिया इसकी शिकायत करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और उन्होंने एडिशनल एसपी सुनील शिवहरे को इस मामले की शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करके गई आईडी को रिकबर कर लिया है। साथ ही जिस स्थान से एवं जिन वाले लोगों के द्वारा यह हरकत की गई थी उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews