पूर्व मंत्री का दावा-‘उपचुनाव में 24 में से 20 सीटे जीतेंगी कांग्रेस’

पूर्व मंत्री का दावा-‘उपचुनाव में 24 में से 20 सीटे जीतेंगी कांग्रेस’

जबलपुर।संदीप कुमार।
मध्य प्रदेश (madhypradesh) की 24 विधानसभा सीटों (24 assembly seats) में उपचुनाव (By election)  होना है और इन उपचुनाव के लिए मध्य प्रदेश की दोनों ही कद्दावर पार्टी भाजपा और कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है।चूँकि कांग्रेस का इस बार उन्हीं नेताओं से सामना है जो कि पहले कभी कांग्रेस में रहा करते थे और अब भाजपा में चले गए हैं ऐसे में कांग्रेस को अपने ही खेमा में रहे नेताओं से लड़ाई लड़ने की एक बड़ी चुनौती रहेगी।

मध्य प्रदेश के पूर्व सामाजिक एवं निशक्तजन कल्याण मंत्री लखन घनघोरिया (Former Madhya Pradesh Social and Disabled Welfare Minister Lakhan Ghanghoria) उपचुनाव में 24 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों को जीतने का दावा जरूर कर रहे हैं पर असल में वर्तमान में जो स्थिति बनी हुई है वह कुछ और ही बयां कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Former Union Minister Jyotiraditya Scindia) का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाना और उनके पीछे पीछे कांग्रेस के कई कद्दावर नेता जो कि कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रहे हैं उनका पार्टी छोड़ना यह कमलनाथ के खेमे पर गलत असर डाल सकता है। जिन 20 सीटों को जीतने का पूर्व मंत्री श्री घनघोरिया दावा कर रहे हैं उसे जीतने के लिए कांग्रेस को एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा।

पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने शिवराज सिंह चौहान के उस बयान पर भी तंज कसा है जिसमें कि उन्होंने कहा था कि किस तरह से कांग्रेस की सरकार गिराई गई है।पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा ने जनमत का अनादर किया है और चुनी हुई सरकार को गिराने को गिराने का जो काम किया है वह एक अपराध है। वही उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओ को वो बात भी याद दिलाई है जिसकी दम पर उन्होंने चुनाव जीता था।पूर्व मंत्री ने कहा कि वो सभी नेता जो कि भाजपा में गए है वो कांग्रेस के चुनाव चिन्ह की दम पर जीते थे न कि अपनी दम पर।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews