पूर्वमंत्री P.C.Sharma ने BJP पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

पूर्वमंत्री P.C.Sharma ने BJP पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) की राजनीति(politics) में उन दिनों आरोप प्रत्यारोप बिल्कुल आम प्रचलन में हैं। नेता(leader) एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। वहीं प्रदेश में सत्ता गिरने के बाद से विपक्ष(opposition) लगातार सरकार पर हावी है। इसी बीच मार्केट में मोदी मास्क(modi mask), शिवराज मास्क(shivrj mask) बेचे जाने पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा(former minister P.C.Sharma) ने भाजपा(BJP) पर बड़ा हमला किया है। शर्मा ने कहा है कि मास्क पर जो चेहरे लगे हैं बीजेपी के असली चेहरे वही हैं।

दरअसल मंगलवार को मीडिया(media) से बात करते हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधा।  मार्केट में मास्क का वितरण किया जा रहा है। जिसमें मोदी, शिवराज जैसे कई तरह के मास्क शामिल है। जिस पर बोलते हुए पूर्व मंत्री शर्मा ने कहा है कि मास्क ही कोरोना है। वही शराब मुद्दे पर जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर टिप्पणी करते हुए शर्मा ने कहा कि बीजेपी का असली चेहरा यही है। जो सबके सामने आया है। महेश प्रदेश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण पर बोलते हुए शर्मा ने कहा कि जांच हो नहीं रही है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और सरकार झूठे आंकड़े पेश करने में लगी है। ऐसे में प्रदेश सरकार से उम्मीद भी क्या की जा सकती है।

बता दें कि विवादित जनार्दन मिश्रा ने बयान देते हुए कहा था कि जब महिलाएं शराब पी सकती है तो शराब बेच क्यों नहीं सकती। इसी के साथ उन्होंने कहा था कि रीवा की महिला सबसे अधिक शराब की आदी हैं। वहीँ कोरोना वायरस महामारी के दौर में मास्क लगाना जरूरी है। इस बीच नए-नए फैशन के मास्क बिक रहे। पीएम मोदी के चेहरे वाला मास्क मार्केट में आया। राहुल गांधी, शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ के चेहरे वाले भी मास्क हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews