स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे ने पेट्रोल डाल आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे ने पेट्रोल डाल आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

हरदा।

मध्यप्रदेश के हरदा जिले के टिमरनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने गणतंत्र दिवस समारोह के मंच पर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने कोशिश की।जैसे ही युवक पर टीआई राजेश साहू की नजर पड़ी उन्होंने उसे रोक लिया और तुरंत ही हिरासत में ले लिया।

दरअसल, हरदा के टिमरनी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्याम तिवारी के बेटे दिनेश तिवारी ने गणतंत्र दिवस समारोह के मंच पर आत्मदाह की कोशिश की। सबसे पहले दिनेश ने अतिथियों को कुछ कागज दिए और इसके बाद खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान मंच पर बैठे टीआई राजेश साहू ने नजर दिनेश पर पड़ी तो उन्होंने दौड़कर उसे आत्मदाह करने से रोक दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मंच पर हड़ंकप मच गया। पुलिस भी सकते में आ गई। इसके बाद तुरंत ही दिनेश को हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि दिनेश का जमीन कोई विवाद है, उसे जमीन वापस नहीं मिल रही। इसी के चलते उसने आत्मदाह करने का प्रयास किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews