
MP Congress/MP Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा पहली लिस्ट जारी करने के बाद पार्टी में सियासी बवाल मच गया है। टिकट ना मिलने से नाराज नेता एक के बाद एक इस्तीफा दे रहे है। एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय यादव के बाद अब कांग्रेस को ग्वालियर से झटका लगा है। ग्वालियर ग्रामीण से कांग्रेस नेता केदार कंसाना (Kedar Kansana Resign From Congress) ने भी इस्तीफा दे दिया है।
300 समर्थकों के साथ छोड़ी कांग्रेस, चुनाव लड़ने का ऐलान
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर से कांग्रेस नेता केदार कंसाना ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, उनके साथ 300 से ज्यादा समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ दी है। इस्तीफा देने के बाद केदार कंसाना ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है । उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा, किस पार्टी से लड़ूंगा इसका ऐलान शाम को करूंगा। मैं पार्टी के लिए 25 साल से काम कर रहा था, लेकिन पार्टी ने गद्दारों को टिकट दिया है, चुनाव के नतीजों में गद्दारों पर पार्टी को सबक मिलेगा।पार्टी ने किस आधार पर ग्रामीण विधानसभा से टिकिट दिया ये समझ से परे है। कांग्रेस पार्टी ने टिकट नहीं दिया, लेकिन मैं चुनाव लड़ने जा रहा हूं।
मैं केदार कंसाना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ।#टीम_केदार #ग्वालियर_ग्रामीण #विधानसभा_14_ग्वालियर_ग्रामीण@RahulGandhi @kharge @priyankagandhi @OfficeOfKNath pic.twitter.com/9jqr4OwZFQ
— Kedar Kansana (@KedarKansanaIND) October 15, 2023
कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
कंसाना यही नहीं रुके और उन्होने आगे कहा कि मैं प्रदेश की 230 विधानसभा में ऐसा व्यक्ति हूं, जिसने अपनी पार्टी ने घूम घूमकर 25 हजार से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ा है, तन, धन और मन से पार्टी के लिए लगा था।, लेकिन पार्टी ने ये सिला दिया है। टीम केदार सदस्यता वाले 25375 लोग भी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ खड़े हो चुके है। पंच वर्षीय योजना जैसे नजर आने वाले लोगों को पार्टी ने टिकट दिया है। बता दें केदार कंसाना ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट ना देकर साहब सिंह गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है, साहब सिंह गुर्जर साल 2018 में बीएसपी से चुनाव लड़े थे।
[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” url=”https://x.com/KedarKansanaINC/status/1713419086787653874?s=20″ /]
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

