Gwalior: ग्रामीणों ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला, एक महिला समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Gwalior: ग्रामीणों ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला, एक महिला समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

ग्वालियर।

देशव्यापी महामारी(pandemic) के आतंक के बीच लॉकडाउन(lockdown) में अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करने वाले पुलिसकर्मियों(police) पर लगातार हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे। देश के विभिन्न हिस्सों से लगातार पुलिसकर्मियों पर हमले की खबर सामने आ रही है । इसी बीच मध्यप्रदेश(madhya pradesh) के ग्वालियर(gwalior) जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। ग्रामीणों द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस प्रशासन समझाइश देने गांव पहुंची। जहां ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

दरअसल शुक्रवार को ग्वालियर जिले के तिजारा थाना पुलिस की टीम(Team) को यह सूचना मिली कि गांव में सोशल डिस्टेंसिंग(social distancing) का पालन उचित तरीके से नहीं हो रहा है। जिसके बाद पुलिसकर्मी लोगों को समझाइश देने के लिए गांव पहुंचे। किंतु बढ़ती बहस के बीच ग्रामीण इलाके के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वही एक महिला को भी कुछ चोटें आई है। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही हमला करने वाले ग्रामीणों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब कोरोना वॉरियर्स(corona warriors) पर इस तरह के हमले की खबर सामने आई है। इससे पहले भी देश के विभिन्न हिस्सों सहित मध्य प्रदेश के इंदौर(indore) से भी कोरोना वारियर्स पर हमले की खबर सामने आई थी। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा संशोधित कानून तैयार किया गया था। जिसमें कोरोना वॉरियर्स पर हमला करने पर 7 साल की सजा का प्रावधान है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews