ऑनर किलिंग का मामला, पिता ने ही कराई बेटी की हत्या

ऑनर किलिंग का मामला, पिता ने ही कराई बेटी की हत्या

राजेश डाबी/धार। जिले के मांडू थाना क्षेत्र पिछले दिनों हुई हत्या ऑनर किलिंग का मामला निकला। रण गांव में सात फरवरी को 12वीं की छात्रा रोशनी का शव बरामद हुआ था जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रोशनी की जिस बेरहमी से हत्या की गई थी माना जा रहा है कि किसी बड़े और शातिर अपराधी ने घटना को अंजाम दिया होगा, लेकिन पुलिस के खुलासे ने सबको चौंका दिया है।  रोशनी की हत्या उसके पिता ईश्वर सिंह ने ही करवाई थी।

रोशनी के पिता ने अपने भतीजे मुकेश और उसके दोस्त को इस वारदात का ज़िम्मा दिया जिसके बाद मुकेश ने अपनी चचेरी बहन रोशनी को पहले कीटनाशक पिलाया और फिर उसका गला काट दिया। बताया जा रहा है कि रोशनी का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इस बारे में पता चलने पर उसके पिता और चचेरे भाई के बारे में पता चलने पर रोशनी के पिता और उसके चचेरे भाई को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने रोशनी की इश बेरहमी से हत्या कर दी। इसके लिये बाकायदा प्लानिंग की गई, 6 फरवरी की शाम मुकेश अपने दोस्त की कार लेकर और एक अन्य साथी के साथ रोशनी को लेकर मांडू घुमाने गया। वापसी में उसने कीटनाशक खरीदा और पहले कीटनाशक पिलाकर रोशनी को डिक्की में डाल दिया और उसके बाद रोशनी की गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की धरपकड़ की और पिता सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews