MP: जल्दी करें आवेदन! एक्सिलेंस और मॉडल स्कूलों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक..

MP school

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप भी एक्सीलेंस और मॉडल स्कूल (Excellence and model school) में एडमिशन (Admission) लेने के लिए इच्छुक है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी साबित हो सकती है। बता दें कि  मध्यप्रदेश (Mahyapradesh) के एक्सीलेंस मॉडल स्कूलों में आवेदन की तारीख  (Last date to apply)जारी कर दी गई है और बहुत जल्द आवेदन करने की आखिरी तारीख भी समाप्त (to end) होने वाली है।

यह भी पढ़े… NISE Recruitment: निकली भर्ती! होगा आकर्षक वेतन, जाने पात्रता समेत अन्य डिटेल्स..

जाने कब तक कर पाएंगे आवेदन:

हाल ही में स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department MP) द्वारा एक्सीलेंस मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि जारी की गई थी, जिसके तहत 9वीं कक्षा में छात्रों का दाखिला होगा।  इच्छुक विद्यार्थी 13 मार्च 2022 तक ही आवेदन कर सकेंगे, उसके बाद आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया (Application proccess) समाप्त होने के बाद 27 मार्च, 2022 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसके परिणाम (Results) के आधार पर उत्कृष्ट और मॉडल स्कूलों में छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।

यह भी पढ़े … New Launch: इस महीने OnePlus का नया फोन होगा लॉन्च, जाने कीमत और अन्य फीचर्स

हर साल आयोजित होती है परीक्षा:

हर साल  कक्षा 9वी में प्रवेश के लिए एक्सीलेंस और मॉडल स्कूलों में करीब 20,000 सीटों के लिए एक परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसमें मध्यप्रदेश के कई विद्यार्थी आवेदन करते हैं और इस परीक्षा में अपनी भागीदारी देते हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक छात्रों को ₹100 एप्लीकेशन फीस (Application fees) का भुगतान करना पड़ता है।  विद्यार्थी ऑनलाइन (online )भी आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews