‘मैं सदमें से जम गई और मैं बस….’ नम आंखों के साथ लेडी गागा ने याद की 19 साल में बलात्कार की घटना

लेडी गागा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अमेरिकी गायक लेडी गागा (lady gaga) ने एक डॉक्यूमेंट्री (documentary) में बताया कि 19 साल की उम्र में उनके साथ एक म्यूजिक प्रड्यूसर (music producer) ने बलात्कार (rape) किया था और वे प्रेग्नेंट (pregnant) हो गयीं थीं। उन्होंने कहा कि वो एक ऐसी अप्रिय घटना है जिसकी वजह से उन्हें ‘टोटल साइकॉटिक ब्रेक’ लेना पड़ा। यानी कि अपने खोए हुए मानसिक संतुलन को वापस लाने के लिए उन्हें ब्रेक लेना पड़ा।

यह भी पढ़ें… वीडियो पर सियासत: ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ArrestKamalNath, गिरफ्तारी की उठी मांग

लेडी गागा ने बताया कि जब वे इस इंडस्ट्री में शुरुआत कर रहीं थीं तब ही उनके साथ ये अप्रिय दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। जिसके बाद उन्हें ‘post traumatic disorder’ से जूझना पड़ा। अभी भी उन्हें इसकी शिकायत रहती हैं। हालांकि वे कहती हैं कि अभी ये स्थिति कुछ नियंत्रण में है।

लेडी गागा ने डॉक्यूमेंट्री में बताया “जब मैं 19 साल की थी मैंने इस इंडस्ट्री में कदम ही रखा था और एक प्रोड्यूसर ने एक दिन मुझसे कहा, अपने कपड़े उतारो। मैंने कहा मैं ऐसा नहीं करूंगी और मैं वहां से चली गयी। ये the me you can’t see गाने की बात है जिसको मेरे साथ ओपराह विनफ्रे और प्रिंस हैरी ने एप्पल टीवी+ प्लेटफॉर्म के लिए बनाया था। जब मैंने कपड़े उतारने से मना किया तो उन्होंने मुझसे कहा कि वो मेरा सारा म्यूजिक जला डालेंगे और वे मुझसे बार बार कपड़े उतारने के लिए कहते रहे। मेरा शरीर सदमे से बिल्कुल जम गया और मैं बस…. मुझे कुछ याद भी नहीं।” नम आंखों और भरे हुए गले के साथ उन्होंने ये बात कही।

यह भी पढ़ें… कोरोना काल में कर्मचारियों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 1.5 करोड़ से अधिक को मिलेगा लाभ

लेडी गागा जिनका असली नाम स्टेफनी गरमनोटा है ने बताया, ” प्रड्यूसर ने मुझे प्रेग्नेंट करके मेरे माता-पिता के घर पे छोड़ दिया इसके बाद मैं महीनों तक एक स्टूडियो में बंद थी। उस व्यक्ति की पहचान के बारे में गागा कहती हैं कि वे कभी उस रेपिस्ट का नाम नहीं बताएंगी क्योंकि वे कभी भी दोबारा उस व्यक्ति से रूबरू नहीं होना चाहती।

इस घटना के बाद गागा बताती हैं कि वे दो साल तक anxiety attack से पीड़ित रहीं और वो बहुत लंबे समय तक नॉर्मल जीवन में वापसी नहीं कर पायीं थीं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews