आज कोरोना पर पीएम मोदी की अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

आज कोरोना पर पीएम मोदी की अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

pm modi

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए आज सोमवार को पीएम मोदी (pm modi) ने अहम बैठक (important meeting) बुलाई है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को पीएम ने हालात की समीक्षा हेतु बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कोविड-19 संक्रमण के मौजूदा हालात (present situation) और टीकाकरण अभियान (vaccination program) के बारे में समीक्षा की गयी थी। इसमें कई मंत्रालयों के बड़े-छोटे अधिकारी (officers) शामिल हुए थे। अब आज प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर कोरोना (corona) के मद्देनज़र अहम बैठक बुलाई है।

यह भी पढे़ं… क्या सच में लोगों को करोड़पति बनाएगी Dogecoin!

अंदेशा लगाया जा रहा है कि आज की इस बड़ी और अहम बैठक में कोरोना को देखते हुए कुछ बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस बैठक में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के साथ कई मंत्रालयों के अधिकारी शामिल रहेंगे।

पिछली बैठक में पीएम मोदी ने विभिन्न परिस्थितियों की समीक्षा के साथ-साथ कोविड मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने, सभी आवश्यक उपायों को अपनाने इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने को लेकर तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ने देश मे उपलब्ध क्षमता का पूरा उपयोग वैक्सीन बनाने में किए जाने पर ज़ोर दिया। रेमडेसिवीर के साथ साथ अन्य आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की भी समीक्षा की।

यह भी पढे़ं… दिल्ली में 26 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन, सीएम ने कहा- अब नहीं किया तो कोलेप्स हो सकता है हेल्थ सिस्टम

बता दें कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते एक दिन में रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज देश में रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण के कुल केस 1.50 करोड़ पर कर गए। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,50,61,919 पहुंच गई है। लगातार 40 दिनों से कोरोना मामलों में सिर्फ वृद्धि हो रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews