कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पोस्टर वार- गिरगिट से की सिंधिया की तुलना

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पोस्टर वार- गिरगिट से की सिंधिया की तुलना

देवास।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scindia) के बीजेपी में शामिल होने के बाद से कांग्रेस  कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश पनपने लगा है। कोई फोटो पर कालिख पोतकर विरोध कर रहा है तो कोई मुर्दाबाद के नारे लगाकर । वही नेताओं बयानबाजी और नारों के बीच अब पोस्टर वार शुरु हो गया है।अब प्रदेश के देवास(dewas) जिले में गिरगिट के साथ सिंधिया(sindia) के पोस्टर लगाए गए है।जिसमे सिंधिया को अपने वादों को याद करने की सलाह दी गई है।

जगह जगह लगे पोस्टरों शायराने अंदाज में ” सियासत की रंगत में ना डूबे इतना कि वीरों की शहादत भी नजर ना आए। जरा सा याद कर लो अपने ही वायदे, जुबां को अगर तुम्हारे अपनी जुबां का कहा याद आए” लिखा है। ये पोस्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे शहर में लगाए गए है। बताया जा रहा है कि करीब 100 से 150 बैनर पोस्टर बनवाए गए है जिसमें सिंधिया का विरोध है।

इससे पहले कांग्रेस मंत्री जीतू पटवारी(jeetu patwari) ने ट्वीट कर सिंधिया को गिरगिट का बाप कहा था। पटवारी ने अपनी ट्वीट में लिखा था कि महाराज तो गिरगिट के बाप निकले। वह किसानों को गोली मारने वालों के साथ है और किसानों के मामले में दर्ज केस को वापस लेने वालों के खिलाफ हैं।

बता दे कि सिंधिया के बीजेपी में जाने के बाद से ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कही सिंधिया के पुतले जलाए जा रहे है तो कही उनके फोटो पर कालिख पोती जा रही है।गद्दार और मुर्दाबाद के नारों के बीच शुक्रवार देर रात उनके काफिले पर भी हमला किया गया था, पथराव की भी बातें सामने आई थी। हालांकि उन्हें कोई नुकसान नही हुआ।अब विरोध प्रदर्शन और नाराजगी के बीच ये पोस्टर अब चर्चा का विषय बन गए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews