बैतूल। वाजिद खान। मध्य प्रदेश के पड़ोसी और बैतूल के सीमावर्ती प्रदेश महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने महाराष्ट्र जाने और उस ओर से आने वाली यात्री बसों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने जिले के प्रभातपट्टन के रास्ते महाराष्ट्र से आने जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही प्रशासन ने जिले की सीमा पर चिकित्सको का दल तैनात कर दिया है। यह दल महाराष्ट्र से आने जाने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करेगा। परिवहन विभाग ने ट्रांसपोर्टर्स को करुणा से निपटने के लिए निर्देश दिए हैं कि वे अपनी बसों को सैनिटाइज करें यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज करवाएं या हैंड वास करवाएं बसों की साफ सफाई और बसों में लगे पर्दे भी हटवाए इन निर्देशों को लेकर बस आपरेटर इसके लिए बसों को सेनेटाइज कर रहे है और बस में चढ़ने वाली यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है । मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश में अंतरराज्यीय बस सेवा पर रोक लगाई है जिनमें नियमित बसों के अलावा टूरिस्ट बस में भी शामिल है । इसके अलावा परिवहन कार्यालयों में स्थाई ड्रायविंग लायसेंस/लर्निग ड्रायविंग लायसेंस बनाने के प्रक्रिया पर भी 31 मार्च तक स्थगित कर दिया है। दरअसल बैतूल जिले के मुलताई में प्रति सप्ताह ।महराष्ट्र के वरुड़ अमरावती की ओर से सैकड़ो व्यापारी साप्ताहिक बाजार में।पहुचते है। इसके अलावा प्रभात पट्टन और सालबर्डी के धार्मिक स्थलों पर अभी भी प्रतिदिन सैकड़ो लोगो की महाराष्ट्र की ओर से आवाजाही लगातार बनी हुई है। प्रभात पट्टन और सालबर्डी में सैकड़ो।लोग महाराष्ट्र राज्य से अपने धार्मिक अनुष्ठानों के।लिए पहुच रहे है । चूकि महाराष्ट्र में इस समय सबसे अधिक संक्रमित मरीज पाए गए है।ऐसे में इस ओर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग आवश्यक प्रतीत होती है। दो दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने महाराष्ट्र यात्रा को लेकर लोगो को सलाह भी दी थी कि बेहद जरूरी हो तभी वहां की यात्रा करे और सभी जरूरी एहतियात के पालन करे।
महाराष्ट्र सीमा पर आने जाने वालों की स्क्रीनिंग शुरू, बसों को किया जा रहा सेनेटाइज
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






