बीजेपी नेताओं के आतिथ्य वाले कार्यक्रम में अश्लील डांस, लोगों ने जमकर लुटाए पैसे, देखिये Video

बीजेपी नेताओं के आतिथ्य वाले कार्यक्रम में अश्लील डांस, लोगों ने जमकर लुटाए पैसे, देखिये Video

मुरैना, संजय दीक्षित। भाजपा के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक के आतिथ्य में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टेज पर डांस कर रही युवती के पीछे वाले बैनर पर भाजपा नेताओं के बड़े-बड़े फोटो लगे हुए हैं।

ये भी देखिये – तंत्र-मंत्र के बहाने महिला से दुष्कर्म, चुड़ैल भगाने के लिए अनुष्ठान के बहाने बुलाया

यह प्रोग्राम शहर स्थित जगदम्बा पैलेस में भाजपा कार्यकर्ता महेश राठौर द्वारा लकी ड्रॉ कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था। खबर है कि इस आयोजन में भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ योगेशपाल गुप्ता और मुरैना के पूर्व विधायक रघुराज कंसाना को उनकी सहमति से ही अतिथि बनाया गया। दोनों नेताओं के फोटो भी बैनरों पर छापे गए। इस कार्यक्रम में आयोजक ने लोगों के मनोरंजन के लिए डांस करने वाली युवतियों को भी बुलाया, और फिर जो हुआ वो सामने आ चुका है। डांसर्स ने स्टेज पर अमर्यादित पहनावे में डांस किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने स्टेज पर चढ़कर डांसर्स पर रुपये भी लुटाए।

बताया गया है कि भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ योगेशपाल गुप्ता ऐन वक्त पर किसी व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके थे, लेकिन पूर्व विधायक रघुराज कंसाना कार्यक्रम में शरीक हुए थे। आयोजन में अश्लील डांस की बात को छिपाकर रखा गया था, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने डांस के वीडियो बना लिया जिसे अब सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता महेश राठौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्टेज पर जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक के फोटो वाले बैनर के सामने अश्लील डांस को लेकर संबंधित नेताओं की खामोशी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि अमर्यादित डांस आइटम पर उनकी सहमति शामिल नहीं थी तो उन्होंने आयोजक से इस मामले में जवाब-तलब क्यों नहीं किया। कार्यक्रम का आयोजन करने वालों से यह तो पूछा जाना चाहिए था कि जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक को अतिथि के तौर पर आमंत्रित करके उन्होंने इस तरह की हरकत क्यों की। इससे पहले भी मुरैना में बूथ अध्यक्षों की मीटिंग करने आये केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने जिलाध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता और सिंधिया समर्थक हरिओम शर्मा के बीच झगड़ा हो गया था, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। उसके बाद दूसरा वीडियो है जिसने जिले में बीजेपी की किरकिरी कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews