उमा बोली- गुमराह है प्रदर्शनकारी, कैलाश ने कहा-छिछोरेपन पर उतरी ‘आप’

उमा बोली- गुमराह है प्रदर्शनकारी, कैलाश ने कहा-छिछोरेपन पर उतरी ‘आप’

ग्वालियर। अतुल सक्सेना।
सियासी हलचल के बीच शुक्रवार को भाजपा के दो दिग्गज उमा भारती और कैलाश विजयवर्गीय ग्वालियर पहुंचे। उमा भारती ने जहां शाहिन बाग में चल रहे प्रदर्शन और केजरीवाल को लेकर टिप्पणी की तो कैलाश ने अरविंद केजरीवाल कमलनाथ सरकार और सिंधिया पर हमला बोला।कैलाश ने कहा कि लोग बीजेपी के चरित्र को जानते है और केजरीवाल के चरित्र को भी लोग जानते हैं। बीजेपी जनसंघ की पार्टी है, आम आदमी पार्टी दिल्ली में छिछोरेपन पर उतर आई है। वही उमा ने कहा कि शाहीन बाग में लोग जो प्रदर्शन कर रहे हैं, वो लोग गुमराह हैं।आप पार्टी दिल्ली के चुनाव में बकवास कर रही है। दिल्ली में बीजेपी की जीत होगी।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आम आदमी पार्टी के आरोपों पर हमला करते हुए कहा कि देश कि जनता भाजपा का चरित्र और अरविंद केजरीवाल का चरित्र अच्छे से जानते हैं । आप का जन्म कुछ साल पहले हुआ है जबकि भाजपा एक कैडरबेस पार्टी है । इसके नेता अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता हैं। इसलिए इस तरह के छिछोरेपन आरोप लगाना आप पार्टी को शोभा नहीं देता । वो से बंद करे।

कैलाश का सिंधिया पर हमला
कांग्रेस महा सचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा प्रदेश सरकार के साथ सौतेले व्यवहार कर फंड नहीं देने के आरोप पर भाजपा महा सचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा। पत्र में ये तो नहीं कहा था कि जब मोदी जी पैसा देंगे तब हैं किसानों का कर्जा माफ करेंगे, ये तो नहीं का था कि जब मोदी जी पैसा देंगे तब बेरोजगारों को भत्ता देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार हर मोर्चे पर असफल है इसलिए उनके नेता केंद्र सरकार पर आरोप लगाकर खुद का बचाव कर रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर बड़ा हमला करा कर चुनाव टालने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

कमलनाथ सरकार को भी घेरा
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार हर मोर्चे पर असफल है इसलिए उनके नेता केंद्र सरकार पर आरोप लगाकर खुद का बचाव कर रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर बड़ा हमला करा कर चुनाव टालने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

उमा ने कहा-गुमराह है शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी
कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही ग्वालियर पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शाहीन बाग में चल रहे विरोध पर कहा कि ये जो लोग कर रहे हैं वे गुमराह लोग हैं। उन्होने कहा कि शाहीन बाग में लोग जो प्रदर्शन कर रहे हैं, वो लोग गुमराह हैं। अरविंद केजरीवाल के हमले कराए जाने के आरोपों पर कहा कि ये झूठ है इसका जवाब जल्दी मिलेगा और दिल्ली में भाजपा जीतेगी। आप पार्टी दिल्ली के चुनाव में बकवास कर रही है। दिल्ली में बीजेपी की जीत होगी। भाजपा नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुए उमा भारती ने कहा कि कौन क्या कह रहा है यह देखना पार्टी आलाकमान का काम है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews