कमलनाथ की गरीबों के लिये मुफ्त राशन की घोषणा, भोपाल-जबलपुर के लिये निर्देश

कमलनाथ की गरीबों के लिये मुफ्त राशन की घोषणा, भोपाल-जबलपुर के लिये निर्देश

भोपाल।

विश्व में तहलका मचाने वाले कोरोनावायरस को देखते हुए भारत ने भी सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिसके बाद प्रदेश की सरकार ने पूरे प्रदेश भर में स्कूल, कॉलेज, सरकारी, गैर सरकारी ऑफिस तथा अन्य सभा आयोजन को पूरी तरह से स्थगित कर दिया है। साथ ही शहरों एवं जिलों को शटडाउन किया जा रहा है। जिसके कारण निर्धन एवं रोज कमा कर खाने वाले परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसी होने वाली असुविधा को देखते हुए प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल एवं जबलपुर जिले में उचित मूल्य की दुकानों से मार्च महीने में वितरित होने वाले राशन को निशुल्क प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

इन राशन दुकानों को यह हिदायत दी गई है कि भोपाल एवं जबलपुर जिले के लिए निर्धनों को निशुल्क राशन दिया जाए। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि निर्धन परिवारों के लिए यह समय बेहद ही कठिन है। जहां तक हो हम हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आने वाले सरकार से गरीबों एवं छोटे व्यवसायियों के लिए राशन पैकेज की व्यवस्था करने की भी मांग की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews