सिंधिया के बयान से खफ़ा कमलनाथ

उपचुनाव

भोपाल/नई दिल्ली। आम तौर पर शांत और सहज रहने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार को असहज नज़र आए। दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस की समन्वय कमेटी की बैठक दिल्ली में मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले पर थी और बैठक से निकलने के बाद जब उनसे सवाल पूछा गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अतिथि शिक्षकों से कहा है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे, इसपर उनका क्या कहना है। इस बात पर कमलनाथ ने कहा तो ठीक है उतर जाएं। कमलनाथ की सिंधिया से नाराजगी की वजह यह भी थी कि वे समन्वय समिति की बैठक के बीच में से उठकर चले गए। जैसे तैसे करके कमलनाथ कांग्रेस को प्रदेश में मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के रवैये को लेकर लगातार प्रदेश कांग्रेस में असंतोष का माहौल बन रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दोनों का दायित्व संभाल रहे कमलनाथ के लिए यह बहुत मुश्किल होता जा रहा है कि वह कांग्रेस की सरकार चलाएं या संगठन।

सूत्रों की मानें तो कमलनाथ ने सिंधिया के रवैये की शिकायत कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी की है। अब देखना यह होगा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस रवैये को लेकर कांग्रेस के आलाकमान उन पर क्या एक्शन लेते हैं ?

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews