केबीसी सीजन 13 का होने वाला है आगाज, सोनी टीवी ने साझा किया प्रोमो, जानें डिटेल्स

अमिताभ बच्चन

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। टीवी का लोकप्रिय गेम शो केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) एक बार फिर टीवी (tv) पर अपने 13वें सीजन (13th season) के साथ वापसी करने जा रहा है। शो के होस्ट (host) और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन (amitabh bacchan) ने शो के आरम्भ (commencement) की खबर खुद साझा की। सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले इस गेम शो के 13वें सीजन के बारे में बताते हुए सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (instagram account) से शो का प्रोमो (promo) भी लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें… दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, कोरोना पर नियंत्रण के लिए दिए सुझाव

सोनी टीवी द्वारा साझा किए गए केबीसी के प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते नज़र आ रहे हैं, “देवियों और सज्जनों मेरे सवाल और केबीसी के रजिस्ट्रेशन 10 मई से शुरू होने जा रहे हैं।” सोनी चैनल द्वारा बनाई गई गाइडलाइंस के अनुसार केबीसी का रजिस्ट्रेशन सिर्फ एसएमएस या फिर सोनी लिव ऐप के माध्यम से ही हो सकेगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त होगी। और इन्हीं दोनों माध्यमों से पूछे गए सवाल के जवाब भी भेज पाएंगे।

यह भी पढ़ें… घबराएं नहीं ऑक्सीजन सिलेंडर की होगी होम डिलेवरी, ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन

आपको बता दें कि पहली बार केबीसी सन 2000 में सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था।अमिताभ बच्चन ही इस शो के पहले होस्ट थे और इस पहले सीजन की प्राइज मनी 1 करोड़ रुपए रखी गयी थी। वहीं दूसरे और तीसरे सीजन में प्राइज मनी 2 करोड़ रुपए रखी गयी थी। वहीं चौथे सीजन में प्राइज मनी 1 करोड़ रुपए ही थी लेकिन 5 करोड़ रुपए का जैकपॉट प्रश्न रखा गया था। सातवे, आठवें और नवें सीजन में प्राइजमनी 7 करोड़ रुपए रखी गयी थी लेकिन हर सीजन में प्रश्नों की संख्या में फेर-बदल किया गया। केबीसी के सीजन 3 के अलावा सभी सीजन अमिताभ बच्चन ने ही होस्ट किए है। वहीं तीसरा सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews