कांग्रेस विधायक ने बताया कंप्यूटर बाबा को फर्जी

कांग्रेस विधायक ने बताया कंप्यूटर बाबा को फर्जी

विजय जोगी/गुना। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा से कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह ने कंप्यूटर बाबा पर निशाना साधा है। दरअसल दो दिन पहले कंप्यूटर बाबा ने कहा था कि लक्ष्मण सिंह को विषय का ज्ञान नहीं है ।अनर्गल बातें करते हैं। बाबा के इस बयान पर बोलते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि ये मेरा नहीं बल्कि मेरे मतदाताओं का अपमान है। लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा कि जनता ने मुझे 5 बार संसद और तीन बार विधानसभा में चुना है। अगर मैं अनर्गल बातें करता तो इतनी बार नहीं चुना जाता। लक्ष्मण सिंह यह भी बोले कि राजेंद्र सिंह ने, जो जल पुरुष है, कंप्यूटर बाबा के बारे में जो बातें कही हैं, वह बिल्कुल सही है ।कंप्यूटर बाबा से कांग्रेस को पूर्व में भी बहुत नुकसान हुआ है ।ऐसे शिक्षित समाज में फर्जी बाबाओं की कोई जगह नहीं है ।जो तपस्या करते हैं, वही सही मायने में संत हैं ।उनको दुनिया मानती है और मैं भी मानता हूं। लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा कि कंप्यूटर बाबा जैसे संतों को यह समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे फर्जी बाबाओं से कांग्रेस पार्टी को पहले भी नुकसान हुआ है और आगे भी होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews