मध्य प्रदेश के मुरैना में बड़ा हवाई हादसा, सुखोई और मिराज क्रैश, सीएम शिवराज ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के मुरैना में बड़ा हवाई हादसा, सुखोई और मिराज क्रैश, सीएम शिवराज ने जताया दुख

Fighter Jets crash : मध्य प्रदेश में बड़ी हवाई दुर्घटना में दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मुरैना के पास हुआ जहां लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 आपस में टकराकर क्रैश हो गए। दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि एक विमान मुरैना के पहाड़गढ़ में गिरा और दूसरा राजस्थान के भरतपुर के गिरा है। इस हादसे में मिराज के पायलट शहीद हो गए हैं। सुखोई के दोनों पायलट्स सुरक्षित हैं और उन्हें रेसक्यू कर लिया गया है। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस जनरल अनिल चौहान और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के संपर्क में हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये हादसा शनिवार सुबर 10 से 10.30 के बीच हुआ। जानकारी के मुताबिक प्लेन ने रूटीन ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी।  घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है ‘मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं। विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं।’ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि ‘मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला है। मैं इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करता हूँ।’

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”793575411″]

[dgv_vimeo_video id=”793575619″]

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1619220195859636229?s=20&t=bw-TJ6uYPf-8R5D6Sta5Tw

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews