सनसनीखेज वारदात: दोस्त की पत्नी को बनाया प्रेमिका, जमकर पिलाई शराब, पति को मारी गोली

सनसनीखेज वारदात: दोस्त की पत्नी को बनाया प्रेमिका, जमकर पिलाई शराब, पति को मारी गोली

पुष्पराज सिंह बघेल/सतना। पहले की दोस्ती, फिर दोस्त की पत्नी को बनाया प्रेमिका, फिर पिलाई शराब और फिर प्रेमी ने प्रेमिका के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। ये किसी फिल्म या क्राइम शो की कहानी नहीं है बल्कि सतना में घटी सनसनीखेज वारदात है।

घटना सोनौरा बस्ती की है जहां शनिवार देर रात दीपक द्विवेदी नाम के युवक को गोली मार दी गई, उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में दीपक के घरवालों ने उसकी पत्नी और सास पर आरोप लगाया है। घरवालों का कहना है कि दीपक की पत्नी का सौरभ नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते उन सबने मिलकर दीपक की हत्या कर दी।

सौरभ सिंह नाम का ये व्यक्ति एक मेडीकल रिप्रेजेंटेटिव है। फिलहाल जो कहानी सामने आई है उसके मुताबिक दीपक  और सौरभ में दोस्ती थी लेकिन बाद में सौरभ और दीपक की पत्नी के बीच अफेयर शुरू हो गया। जब इस मामले की जानकारी दीपक को लगी तो उसने दोनों को मिलने से रोका। इसके बाद दीपक की पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। शनिवार रात सौरभ दीपक के घर गया, बहलाकर उसे शराब पिलाई और नशे मे दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बार करीब दो बजे आरोप उसे गोली मारकर फरार हो गया। दीपक का विवाह 2010 में हुई थी और कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में झगड़े होने लगे। शादी के एक साल बाद ही उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज़ कराया था लेकिन बाद में दोनों में समझौता हो गया।

इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बर्दाडीह निवासी सौरभ सिंह को हिरासत में ले लिया है।  पुलिस की मानें तो मृतक और आरोपी शराब के नशे में थे और फिर विवाद हुआ होने पर  आरोपी ने दीपक की कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है और अब पुलिस इसमें दीपक के परिजनों की शिकायत पर उसकी पत्नी और सास की भूमिका की भी जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने वारदात के चंद घंटों बाद ही आरोपी को खोज निकाला। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews