मंडीदीप: फैक्ट्री में लगी भीषण आग में करोड़ों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

मंडीदीप: फैक्ट्री में लगी भीषण आग में करोड़ों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

मंडीदीप।दिनेश यादव।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप(mandideep) के सतलापुर इंडस्ट्रीज(industries) एरिया(area) में स्थित अनन्या पैकेजिंग फैक्ट्री(packaging factory) में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। जिसके बाद सूचना पर फायर बिग्रेड(fire brigade) की आधा दर्जन से अधिक गाड़िया सहित सतलापुर पुलिस मौके पर पहुंची सभी फायर गाड़ियों ने 3 से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण अभी शार्ट सर्किट(short circuit माना जा रहा है इस घटना से बड़ी मात्रा में फैक्ट्री में रखा माल सहित कुछ मशीने बुरी तरह जल गई वही फैक्ट्री मालिक राजीव अग्रवाल का कहना है की इस आगजनी की घटना में 2 से 3 करोड़ के नुकसान की आशंका है। वही फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर गौहरगंज एसडीएम विनीत तिवारी और तहसीलदार संतोष बिठौलिया भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

दरअसल शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास सतलापुर पुलिस को सूचना मिली कि अनन्या पैकेजिंग फैक्ट्री में भीषण आग लगी है उसके बाद थाना प्रभारी गिरीश दुबे अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे घटना की जानकारी लगने के तुरंत बाद मंडीदीप नपा की फायर गाड़ियां मौके पर पहुंची लगातार आग बुझाने का प्रयास किया गया आग इतनी भयंकर थी की वर्धमान,ल्यूपिन,एचईजी कंपनी सहित ओबैदुल्लागंज व भोपाल की मिलाकर 8 से 10 फायर गाड़ियों ने 3 से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जब तक फैक्ट्री बुरी तरह जल चुकी थी अनन्या पैकेजिंग फैक्ट्री मंडीदीप एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की है जिसमे फोम के गद्दे बनाने का मटेरियल तैयार किया जाता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews