
नई दिल्ली। एक्सचेंज4मीडिया के द्वारा आयोजित ENBA 2019 के लिए बेस्ट न्यूज़ एंकर उत्तर भारत का अवार्ड सहारा समय के ग्रुप एडिटर और एंकर मनोज मनु को दिया गया है। मनोज मनु पिछले 18 साल से सहारा से जुड़े हुए हैं और अपनी अनूठी कार्यशैली और वाकपटुता के चलते उन्होंने देश के शीर्ष पत्रकारों में अपना नाम दर्ज कराया है ।इसके साथ-साथ मनोज मनु एक बेहद अच्छे कार्टूनिस्ट भी हैं। ग्वालियर के स्वदेश पेपर से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले मनोज मनु ने सफलता की कई आयाम छुए हैं और उन्हें देश के कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

