सज्जन बोले, मोदी-शाह दिल्ली दंगों के दोषी, हत्या का मुकदमा दर्ज हो

सज्जन बोले, मोदी-शाह दिल्ली दंगों के दोषी, हत्या का मुकदमा दर्ज हो

अनुराग शर्मा/सीहोर। कैबिनेट मंत्री सज्जन वर्मा (sajjan veerma) ने एक बयान (statement) में कहा है कि दिल्ली दंगों (delhi riots) में PM मोदी ((PM Modi) और अमित शाह (amit shah) दोषी हैं। उन्होने कहा कि इनपर 45 लोगो की हत्या का मुकदमा (court case) चलना चाहिए।

पीडब्ल्यूडी और पर्यावरण मंत्री सज्जन वर्मा (sajjan verma) सीहोर (sehore) जिले की आष्टा तहसील में करोड़ों रूपये की सड़कों का भूमिपूजन करने पहुंचे थे और वहीं पत्रकारों से बातचीत में उन्होने ये बात कही। उन्होने ये भी कहा कि शाहीन बाग (shaheen bagh) में आंदोलनकारियों से बात करने की बजाय ये उस दिन का इंतजार कर रहे थे जिस दिन दंगा भड़के। सज्जन वर्मा ने कहा कि भारत के दो टुकड़े करने का एक घिनोना षडयंत्र नरेंद्र मोदी (narendra modi) और अमित शाह (amit shah) जैसे लोगों ने किया है और दिल्ली दंगों में मारे गए  45 लोगो की हत्या का मुकदमा नरेंद्र मोदी और अमित शाह के ऊपर चलना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews