
भोपाल। सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस के कमलनाथ सरकार में रहे छह मंत्रियों सहित 19 विधायकों ने अपने इस्तीफे आलाकमान को भेज दिए हैं। इन छह मंत्रियों में प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गोविंद सिंह, राजपूत, प्रभु राम चौधरी और तुलसी सिलावट शामिल हैं।
इसके बाद सीएम कमलनाथ ने इन छह मंत्रियों को हटाने की सिफारिश की है और इस बारे में राज्यपाल को पत्र लिखा है।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

