विधायक ने खुद को किया कैद,सकते में प्रशासन

विधायक ने खुद को किया कैद,सकते में प्रशासन

अखिल त्रिपाठी/रीवा। धान की सरकारी खरीद न होने से नाराज बीजेपी के रीवा के मऊगंज से विधायक प्रदीप पटेल ने खुद को धान खरीदी केंद्र में बंद कर लिया है। विधायक का कहना है कि जब तक धान की खरीद नहीं की जाएगी तब तक वह कैद से बाहर नहीं निकलेंगे।

दरअसल हनुमाना तहसील के मिसरगवा धान खरीदी केंद्र में विधायक पहुंचे थे और किसानों ने उन्हें बताया कि सरकार के द्वारा धान की खरीदी नहीं की जा रही है और यदि ऐसा ही रहा तो किसानों के सामने भारी संकट खड़ा हो जाएगा। इसी मांग को लेकर विधायक ने खुद को धान खरीदी केंद्र में कैद कर लिया और अल्टीमेटम दे दिया कि जब तक धान खरीदी शुरू नहीं होती, वे बाहर नहीं निकलेंगे। अब विधायक को मनाने में पूरा प्रशासनिक अमला जुट गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने विधायक के कैद होने पर ट्वीट किया है कि विधायक की इस लड़ाई में मैं अपने किसान भाइयों के साथ खड़ा हूं और सरकार की जुर्म के खिलाफ हम सब मिलकर लड़ेंगे। न्याय नहीं मिलने तक यह लड़ाई जारी रहेगी। अब सरकार कब खरीदी करेगी और विधायक जी कैद से कब बाहर निकलेंगे, यह देखने वाली बात होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews