MP : लॉक डाउन का उल्‍लघंन करने वाले 169 लोगों पर कार्रवाई , 99 पर FIR

MP : लॉक डाउन का उल्‍लघंन करने वाले 169 लोगों पर कार्रवाई , 99  पर FIR

भोपाल।
मध्य प्रदेश में कोरोना के कहर तेजी से बढ़ रहा है। अबतक 32 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए है और दो की मौत हो गई है। बावजूद इसके लोगों द्वारा लॉकडाउन के आदेश का खुलेआम उल्लंघन करते किया जा रहा है।इसके चलते गुरुवार को 169 लोगों के खिलाफ मध्‍य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) ने कार्रवाई की गई है वही इनमें से 99 लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज की है, इनमें सबसे ज्यादा लोग राजधानी भोपाल के है।यह जानकारी खुद पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने दी है।

दरअसल, पीएम मोदी की अपील के बाद लॉक डाउन के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर सड़कों पर उतर रहे है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोग तेजी से उल्लंघन कर रहे है, ऐसे में पुलिस भी अब कार्रवाई करने से पीछे नही हट रही है। अबतक मध्यप्रदेश में 169 लोगों पर पुलिस कार्रवाई की गई है जिसमें 99 लोगों पर एफआइआर दर्ज की गई। इनमें सबसे अधिक 62 एफआईआर राजधानी भोपाल में हुई है। इतना ही नही उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ना सिर्फ एफआइआर दर्ज की, बल्कि 207 वाहनों को भी जप्त कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews