MP Coronavirus Update: Red Zone में कोरोना विस्फोट, 119 की रिपोर्ट पॉजिटिव

MP Coronavirus Update: Red Zone में कोरोना विस्फोट, 119 की रिपोर्ट पॉजिटिव

भोपाल।
लॉकडाउन 4.0 (Lockdown)समाप्ति की ओर है लेकिन रेड जोन(red zone) जैसे जिलों में खास करके इंदौर(indore), भोपाल (bhopal)और उज्जैन(ujjain) मे हालात बेकाबू होते जा रहे है। आए दिन यहां नए मरीज मिल रहे है जो शासन-प्रशासन की चिंता का विषय बन गए है। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट मे फिर इंदौर में 36, भोपाल में 57 और उज्जैन में 26 मरीज मिले है। संभावना जताई जा रही है कि इन जिलों में लॉकडाउन बढाया जाएगा और सख्ती भी जारी रहेगी।

दरअसल, इंदौर में एमवायएच के निश्चेतना विभाग के एक डॉक्टर समेत 39 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। डॉक्टर की ड्यूटी टीबी एंड चेस्ट विभाग में भी लगी थी, जहां पर कोरोना संदिग्धों को भी रखा जा रहा है। डॉक्टर के पॉजिटिव आने के बाद निश्चेतना विभाग से कुछ अन्य स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है।अब कुल संक्रमित 3103 हो चुके हैं। एक मरीज की मौत होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या 117 हो चुकी है। अब तक 30 हजार 877 सैंपलों की जांच हो चुकी है। 1484 मरीज अस्पताल से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 1502 मरीजों का उपचार अस्पतालों में किया जा रहा है।

COVID-19 Bhopal Update

वही भोपाल में हमीदिया अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती ऐशबाग के 2 मरीजों के साथ 57 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से यहां भर्ती अन्य मरीज, डॉक्टर वनर्स के संक्रमित होने का खतरा है। यह सब क्वारंटाइन हो गए हैं। इनके अलावा राजभवन के परिसर के कर्मचारी आवास में एक कर्मचारी का बेटा भी कोरोना संक्रमित मिला है। यह कर्मचारी गैराज में काम करता था। भोपाल में अब तक 1413 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 815 स्वस्थ हो चुके हैं। 50 की मौत हो चुकी है। भोपाल में 548 कोरोना के एक्टिव केस हैं।

COVID-19 Ujjain Update

इधर, उज्जैन जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए। नए मामले उज्जैन शहर के हैं। इन्हें मिलाकर अब तक मिले पॉजिटिव मरीज की संख्या 601 हो गई है। हालांकि इनमें से 248 ठीक भी हुए हैं, वहीं 54 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 299 है। इनमें से 187 में कोई लक्षण नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार कई और पॉजिटिव मरीज जल्द ठीक होकर घर लौटेंगे।

India & MP Corona Update

बता दे कि मध्यप्रदेश में भी कोरोना की रफ्तार तेज है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 7000 के करीब पहुंच गया है, वही मृतकों की संख्या 300 हो गई है, बावजूद इसके आए दिन नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।वही  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,535 नए केस सामने आए हैं और करीब 146 लोगों की मौतें हुई हैं। मंगलवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 1,45,380 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 4167 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 1,45,380 केसों में 80,722 एक्टिव केस हैं, वहीं 60,490 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 1695 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 52667 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews