आतंकवादियों के रडार पर BJP के पूर्व मंत्री, केन्द्र ने दी Y श्रेणी की सुरक्षा

आतंकवादियों के रडार पर BJP के पूर्व मंत्री, केन्द्र ने दी Y श्रेणी की सुरक्षा

ग्वालियर।अतुल सक्सेना। पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को सरकार ने Y श्रेणी सुरक्षा प्रदान की है। पवैया की छवि
कट्टर हिंदुवादी राजनेताओ में होती है उनके निशाने पर हमेशा पाकिस्तान और आतंकवादी संगठन होते हैं। इसलिए उनकी जान को आतंकवादियों से खतरा बना रहता है। बाबरी विध्वंस और अमरनाथ यात्रा के समया से ही पवैया हिजबुल के रडार पर हैं।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया बजरंग दल के राष्ट्र प्रमुख भी रहे हैं और इस पद पर रहते हुए 1992 में बाबरी विध्वंस आंदोलन की अगुआई कर चुके हैं। तभी से आतंकवादियों के निशाने पर हैं। वे बाबरी विध्वंस मामले में प्रमुख आरोपी है । पवैया ने 1996 में करीब 50,000 लोगों के साथ अमरनाथ यात्रा की थी। तब सुरक्षाबलों ने पवैया पर हमला करने की कोशिश करने वाले दो आतंकवादियों को मार गिराया था। तभी से वे आतंकवादी संगठन हिजबुल के रडार पर हैं।

उधर कोरोना फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तबलीगी जमात के लोगों से भी पवैया को खतरा है। इसलिए इनपुट एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद सरकार ने इसकी सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी थी जिसे बाद सभी खतरों को देखते हुए सरकार ने पवैया की सुरक्षा बढ़ाई है। पवैया को जिस Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है उसमें 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं इसमें एक या दो कमांडो, दो पीएसओ और अन्य सुरक्षाकर्मी रहते हैं जो चौबीस घंटे जय भान सिंह पवैया को सुरक्षा घेरे में रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews