VIDEO: यह क्या बोल गए कमलनाथ के मंत्री, “भाजपा के आतंकियों ने किया जवानों पर हमला”

सिंधिया

सागर|  पुलवामा हमले के बाद आतंकियों के ठिकाने पर भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक और दोनों देशों के बीच तनाव के बीच अब बयानबाजी शुरू हो गई है| एक तरफ जहां भारत सरकार की कूटनीति को लेकर बीजेपी श्रेय लेने की होड़ में है, तो वहीं कांग्रेस इस मामले पर पलटवार करने से नहीं चूक रही है| इस दौड़ में मध्य प्रदेश के मंत्री ने तो भाजपा के लोगों को आतंकी तक कह डाला| उन्होंने कहा आतंकियों के रुप में भाजपा में लोग पनपते हैं और उन्होंने ही हमारे देश के सैनिकों पर हमला किया। 

दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री गोविंद सिंह से जब भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर मीडिया ने सवाल पूछा तो उन्होंने इसको लेकर भाजपा पर ही हमला बोल दिया| उन्होंने कहा पाकिस्तान कायर देश है और कई बार कायराना हमला करता रहा है। मंत्री ने आतंकी हमले को भाजपा से जोड़ दिया|

पाकिस्तान और आतंकी हमले की निंदा करते हुए मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा कि आतंकियों के रुप में भाजपा में लोग पनपते हैं और उन्होंने ही हमारे देश के सैनिकों पर हमला किया। लेकिन हमारी वायुसेना ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। मंत्री के बयान से सियासत गरमा गई है| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews