पटवारी परीक्षा में गड़बड़ करने वालों को सीएम शिवराज की चेतावनी कहा “मामा ठीक कर देगा”, जांच होने तक लगाई नियुक्ति पर रोक

shivraj

MP News: पटवारी परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। बुधवार यानि आज सीएम ने कहा कि, “जब तक परीक्षा में संदेह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक नियुक्तियाँ नहीं होंगी।” उन्होनें आगे कहा, “जांच होगी और गड़बड़ी निकलने पर गड़बड़ करने वाले को मामा ठीक कर देगा।”

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 19, 2023

एमपी पटवारी परीक्षा के परिणाम में हुई गड़बड़ी राजनीति का मुद्दा बन चुकी है। नई बड़े-बड़े नेताओं का बयान भी इस मामले पर सामने आ चुका है। कुछ दिनों पहले कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा समूह 2, उप-समूह 4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम पर संदेह व्यक्त किया गया। जिसे संज्ञान में लेते हुए नियुक्तियों पर सीएम ने रोक लगा दी थी।

दरअसल, कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा का केंद्र ग्वालियर के एक कॉलेज को बनाया गया था, जिसे बीजेपी विधायक संजीव सिंह कुशवाहा का बताया जा रहा है। परीक्षा के नतीजे आने पर इस केंद्र के 7 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। वहीं केंद्र से कुल 144 परीक्षार्थियों का चयन हुआ। कठिन पेपर होने के कारण जहां अन्य केंद्रों के उम्मीदवार 140 अंक भी स्कोर नहीं कर पाएं, वहीं इस केंद्र के परीक्षार्थी ने 180 अंक प्राप्त किए हैं। दावा किया जा रहा है, केंद्र से ऐसे उम्मीदवारों ने 160 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जिन्हें इंग्लिश में साइन करना भी सही से नहीं आता। इस मामले पर राज्य सरकार ने केंद्र के परिणाम का पुनः परीक्षण करने का आदेश भी जारी किया था। जांच अब तक जारी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews