MP News : गुना में दिग्विजय सिंह की मंच से मंत्री को धौंस, महेंद्र सिंह सिसोदिया का पलटवार

MP News : गुना में दिग्विजय सिंह की मंच से मंत्री को धौंस, महेंद्र सिंह सिसोदिया का पलटवार

Digvijay Singh in Guna : गुना के बमोरी में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मंच से कहा कि आज इस मंच से धौंस दे रहा हूं मंत्री को कि अगर वो सुधरे नहीं तो कांग्रेस की सरकार आने पर छोड़ेंगे नहीं। उन्होने कहा कि जो अधिकारी कर्मचारी निर्दोष लोगों को पकड़ेगा..बख्शा नहीं जाएगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हुकूमत जनता की है, दलालों और लुटेरों की नहीं है। इस बयान पर पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पलटवार किया है।

बमोरी में एक सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कहा कि मैं आज इस मंच से धौंस दे रहा हूं मंत्री को। इस देश में सरकार चलती है संविधान से, नियम से, कानून से। जो नियम, कानून और संविधान का पालन नहीं करेगा हम उसे देख लेंगे। उन्होने कहा कि मंत्री जी बहुत सारे प्रकरण है जिनके बारे में मुझे जानकारी है। फिलहाल तो मैं चुप बैठा हूं, लेकिन अगर हमारे लोगों के साथ अन्याय किया तो मुझे खुलकर सामने आना पड़ेगा। इसलिए मैं सिर्फ यही कहना चाहता हूं हम सब लड़ाई लड़ेंगे। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिग्विजय सिंह के बयान पर पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे किस बात के लिए धमकी दी है। मैं और मेरी बमोरी की जनता अच्छी तरह से जानती है कि मैं सिर्फ अच्छा करना जानता हूं, किसी का भी बुरा करना नहीं जानता। उन्होने कहा कि अगर मैं बदले की कार्रवाई करता तो आधी से ज्यादा कांग्रेस खाली हो गई होती बमोरी में। मैं जीवन में अगर डरा हूं तो सिर्फ ईश्वर से डरा हूं। उन्होने कहा कि पहले वो राघौगढ़ के हालात ठीक करें फिर कोई बात करें।

[dgv_vimeo_video id=”809480048″]

[dgv_vimeo_video id=”809480248″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews