हर 15 दिन में होगा एमपी के पहले डबल डेकर ऐलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण, डाइवर्ट होगी कई बसें, MLA रामेश्वर शर्मा ने दिए निर्देश

डबल डेकर सिक्स लेन ऐलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं। रूट में चलने वाली कई बसों को डाइवर्ट किया जाएगा।
mp news

MP News: हुजूर विधानसभा के संत नगर में मध्यप्रदेश का पहला सबसे लंबा डबल डेकर सिक्स लेन ऐलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी है। मंगलवार को इसका निरीक्षण करने विधायक रामेश्वर शर्मा पहुंचे। उन्होनें व्यापारिक गतिविधियों के अप्रभावित रहते हुए कार्य के निर्देश जारी किए हैं।

निर्माण कार्य के दौरान व्यापारियों को कोई असुविधा न हो इसलिए तैयारियों को लेकर विधायक शर्मा ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होनें कहा कि, “दिन-रात निर्माण कार्य चलेगा। अब हर 15 दिनों में एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही आने वाले कार्ययोजना का विस्तृत चार्ट भी बनाया जाएगा।” उन्होनें यह भी कहा कि, “हमारी कोशिश रहेगी कि यातायात में कोई बाधा न हो। कई बसों को डाइवर्ट किया जाएगा।”

[dgv_vimeo_video id=”1026500715″]

ऐलिवेटेड कॉरिडोर के बारे में (MP First Double Decker Elevated Corridor)

संत नगर प्रदेश का बड़ा व्यापारिक केन्द्र है। सरकार यहाँ 306 करोड़ की लागत से डबल डेकर सिक्स लेन ऐलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कर रही है। सिक्स लेन डबल डेकर एलिवेटेड फ्लाइओवर की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है जमीन से इसकी ऊंचाई 9 मीटर से अधिक रहेगी। फ्लाईओवर के पहले दो फ्लोर पर कार, बस और अन्य व्हीकल चलेंगे। वहीं सबसे ऊपर मेट्रो चलेगी।

18 महीने में तैयार होगा कॉरिडोर- रामेश्वर शर्मा (MLA Rameshwar Sharma)

विध्यायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि,” इस कॉरिडोर के निर्माण से संत नगर में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही संत नगर की व्यापारिक और रोजगार परक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। 18 महीने में यह डबल डेकर फ्लाइओवर बनकर तैयार होगा।”

[dgv_vimeo_video id=”1026501709″]

[dgv_vimeo_video id=”1026501932″]

[dgv_vimeo_video id=”1026502172″]

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews