MP News: कमलनाथ ने कसा सीएम शिवराज पर तंज, कहा- घोषणा पत्र पढ़कर वचन निभाइए, पढ़ें पूरी खबर

MP News: कमलनाथ ने कसा सीएम शिवराज पर तंज, कहा- घोषणा पत्र पढ़कर वचन निभाइए, पढ़ें पूरी खबर

MP News: मध्यप्रदेश में राजनीतिक जंग जारी है। अब सवाल पर सियासत शुरू हो चुकी है। गुरुवार यानि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा प्रश्न ना पूछने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने उनपर तंज कसा है। उन्होनें सीएम को घोषणा पत्र पढ़कर वादे निभाने की बात कही है। दरअसल, प्रश्नों पर सियासत इसलिए शुरू हुआ है, क्योंकि 28 जनवरी को सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर सवाल पूछने की टिप्पणी की थी। जिसका जवाब आज कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए दिया है।

बताया मुख्यमंत्री का काम

कमलनाथ ने ट्वीट किया कि, “सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। शिवराज जी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर आपने मुझसे हर रोज सवाल पूछने की घोषणा की थी। मैंने उसी दिन आपको समझाया था कि मुख्यमंत्री का काम सवाल पूछना नहीं, जनकल्याण के लिए काम करना है। आज सूर्यास्त तक जब आपका कोई सवाल नहीं आया तो मैं समझ गया आखिरकार आज आपकी बुद्धि के कपाट खुल गए।”

सीएम शिवराज को घोषणा पत्र पढ़कर वादा निभाने के लिए कहा

आगे पूर्व सीएम ने कहा कि, “अब एक काम और करिए। अपनी पार्टी का घोषणा पत्र ध्यान से पढ़िए और उसे अपनी घोषणा मशीन का निवाला बनने से बचाइए। प्रदेश के नौजवान, किसान, श्रमिक, बेरोजगार, माताएं और बहनें जो सवाल कर रही हैं, उन्हें गौर से सुनिए और विदाई से पहले उनसे किए गए वचन निभाइए।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews