MP News: पर्यावरण के लिए शासन ने उठाया बड़ा कदम, सभी जिलों में होगा पौधारोपण कार्यक्रम, जारी हुआ निर्देश

MP News: पर्यावरण के लिए शासन ने उठाया बड़ा कदम, सभी जिलों में होगा पौधारोपण कार्यक्रम, जारी हुआ निर्देश

MP News: मध्यप्रदेश में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पिछले 2 सालों से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सक्रिय रहते हैं और आयदिन अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण करते नजर आते हैं। सीएम द्वारा 19 फरवरी 2021 को यह कार्यक्रम शुरू किया गया था। जिसके दो साल पूर्ण होने पर प्रदेश के सभी जिलों में बड़े स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए पर्यावरण विभाग ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

शासन द्वारा कार्यक्रम स्थल होंगे चिन्हित

आमजन की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए शासन द्वारा पौधारोपण करने के लिए सभी शहरों और गाँवों में इस कार्यक्रम के लिए जगह चिन्हित किये जाने, और नागरिकों को इस अभियान के लिए अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पर्यावरण विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है।

स्कूलों में अधिकतम 5 पौधे लगवाएंगे जाएंगे

19 फरवरी को विकास यात्रा के आरंभ स्थल पर सामुदायिक रूप से वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित करवाया जाएगा। जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक पब्लिक स्थान पर चिन्हित कर ज्यादा से ज्यादा 5 पौधे लगवाएं जाएंगे। वहीं हर विद्यालय, कॉलेज और महाविद्यालयों में अधिकतम 5 पौधों का रोपण होगा।

कार्यक्रम का होगा प्रसार

कार्यक्रम का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के जरिए होगा। साथ ही अंकुर कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पहले लगाएं के पौधों की सिंचाई और सुरक्षा के लिए संदेश भी साझा किया जाएगा। जिसके लिए सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो पौधारोपण करने के बाद एक सेल्फ़ी लेकर अंकुर एप पर अपलोड करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews