MP Transfer: मध्यप्रदेश में 34 जिला लोक अभियोजन अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

RAS transfer news

MP Transfer: मध्यप्रदेश में जिला लोक अभियोजन अधिकारियों और सहायक जिला लोक अभियोजना अधिकारियों (District Public Prosecution Officer ) का थोकबंद तबादला हुआ है। इस संबंध में मंत्रालय ने मंगलवार को आदेश भी जारी कर दिया है। 9 जिला लोक अभियोजन अधिकारी और 25 सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय भोपाल अजाक के जिला लोक अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरी को अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी के रूप में कटनी ट्रांसफर किया गया है। अशोकनगर अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी एम.आर को जेएनपीए सागर में समान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

20 से अधिक सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों का हुआ तबादला

बालाघाट जिले के तहसील बैहर पंजाब सिंह को शिवपुरी और तहसील बारासिवनी राजेश कायस्त को देवास ट्रांसफर किया गया है। दमोह के डीपीओ विपिन राजपूत अब सागर की बागडोर संभालेंगे। लक्ष्मी कसाब को दतिया डसे भोपाल भेजा गया है। भोपाल संचालनालय लोक अभियोजन की जिम्मेदारी रीवा में कार्यरत पीटीएस मनोज कुमार पटेल को दी गई है। दमोह जिला तहसील हटा मुकेश कुमार पांडे को उज्जैन का पीटीएस बनाया गया है। वहीं 4 अक्टूबर 2022 के आदेशानुसार को अमित कुमार को रीवा में स्थानांतरण को निरस्त कर दिया गया है।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews