MP Transfer: 58 रक्षित निरीक्षकों का हुआ तबादला, विक्रम सिंह भदौरिया बने नीमच के नए RI, आदेश जारी, देखें लिस्ट

RAS transfer news

MP Transfer: मध्यप्रदेश में ट्रांसफर का सिलसिला जारी है। पुलिस स्थापना बोर्ड से अप्रूवल के बाद 58 रक्षित निरीक्षक/यातायात निरीक्षकों का तबादला किया गया है। जिससे संबंधित आदेश 5 मई, 2023 यानि आज जारी भी कर दिया गया है। नीमच आरआई आनंद घुँघरवाल को आगर मालवा ट्रांसफर किया गया है। वहीं अब विक्रम सिंह भदौरिया नीमच के नए आरआई होंगे, वह पहले शाजापुर में कार्यरत थे।

लाल बहादुर बौद्ध को यातायात भोपाल से यातायात इंदौर ट्रांसफर किया गया है। विजय कान्त शुक्ला को पीटीआरआई भोपाल का पद सौंपा गया गया, वह मंदसौर जिले में कार्यरत थे। भुरसिंह चौहान का ट्रांसफर रनि रायसेन से विदिशा ट्रांसफर किया गया है। खिलवान सिंह कंवर को रतलाम से पन्ना ट्रांसफर किया गया है।

सत्य प्रकार मिश्रा को सतना से ग्वालियर, प्रवीण कुमार नायडू को छिंदवाड़ा से सिवनी, मिलन जैन को सतना से ग्वालियर, संगीता डामोर को सीहोर से रायसेन, दीलीप सिंह परिहार को यातायात इंदौर से यातायात यातायात उज्जैन, भारत सिंह यादव को रनि शिवपुरी से रनि खरगोन, जय प्रकार आर्य को उज्जैन से जबलपुर, कमलेश परस्ते को मंडला से बालाघाट ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय द्वारा अन्य कई आरआई को पदस्थापना का प्रस्ताव दिया गया है। जिसकी लिस्ट नीचे देख सकते हैं।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews