NaagPanchmi: अरुण यादव के ट्वीट पर बवाल, “सिंधिया” के समर्थन में उतरी इमरती देवी

NaagPanchmi: अरुण यादव के ट्वीट पर बवाल, “सिंधिया” के समर्थन में उतरी इमरती देवी

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

मध्यप्रदेश में नेताओं के बीच जारी बयानवार और ट्वीटवार में आज नागपंचमी पर अरुण यादव के ट्वीट ने आग में घी का काम किया है। अरुण यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीर पोस्ट कर उन्हें नागपंचमी की बधाई दी है। अरुण यादव के ट्वीट के बाद कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने पलटवार किया है। इमरती ने कहा कि “महाराज” तो शेर हैं। नाग तो दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और अरुण यादव हैं जो अपनी ही पार्टी को खा रहे हैं।

नाग पंचमी के मौके पर आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भाजपा राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो लगाकर नाग पंचमी की बधाई दी तो सियासत गर्मा गई। सिंधिया की कट्टर समर्थक और प्रदेश सरकार में महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने अरुण यादव और कांग्रेस पर पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और अरुण यादव को ही नाग बता डाला। उन्होंने कहा कि “महाराज” तो शेर है और शेर की तरह जीवन जीते हैं और अपने जनता के लिए काम करते हैं। उन्होंने जनता और किसानों के लिए एक पार्टी का साथ दिया है। लेकिन दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और अरुण यादव तो वह नाग है, जो पार्टी में रहते हुए अपनी ही पार्टी के लोगों को डसने का काम कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews