Hindi News

मध्यप्रदेश में BJP ने घोषित किए 7 जिलाध्यक्षों के नाम, मंदसौर से राजेश दीक्षित को मिली कमान, देखें पूरी लिस्ट 

Published:
बीजेपी ने कई जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। भिंड से देवेंद्र नरवरिया और मंडला प्रफुल्ल मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइए जानें किसे कहाँ की कमान मिली है?
मध्यप्रदेश में BJP ने घोषित किए 7 जिलाध्यक्षों के नाम, मंदसौर से राजेश दीक्षित को मिली कमान, देखें पूरी लिस्ट 

BJP District Presidents: 15 जनवरी बुधवार को मंडला, भिंड, मंदसौर, सीधी, अलीराजपुर, आगर और उमरिया में जिलाध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई। भारतीय जनता पार्टी ने 7 अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेवजलकर ने भी मंजूरी प्रदान की है।

इसी के मध्य प्रदेश में 39 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। 23 अन्य जिलों में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी। भाजपा राज्य में कुल 62 जिलाध्यक्षों की घोषणा करने वाली है। इससे पहले  13 जनवरी को भाजपा ने 18 और 14 जनवरी को जिलाध्यक्षों की घोषणा बीजेपी द्वारा की गई थी। इस लिस्ट में कटनी, भोपाल, जबलपुर, इंदौर, डिंडोरी, सागर, दमोह समेत कई जिले शामिल थे।

किसे कहाँ की जिम्मेदारी सौंपी गई? (MP BJP News)

भिंड से देवेंद्र नरवरिया और मंडला प्रफुल्ल मिश्रा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। मंदसौर से राजेश दीक्षित को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उमरिया जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल को बनाया गया है। सीधी से देव कुमार सिंह जिम्मेदारी संभालेंगे। अलीराजपुर से संतोष परवल और आगरा से ओम मालवीय का नाम जिला अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया है।

बीजेपी जिला अध्यक्षों की सूची







 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews