
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। धार के धरमपुरी में बांध रिसाव मामले में कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को आपदा के समय सेवा कार्य करना चाहिए न कि राजनीति। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी हवाई नेता है इसलिए सर्वे भी हवाई ही करते हैं।
कर्मचारियों का 6% महंगाई भत्ता बढ़ा, सितंबर में बढ़कर आएगी सैलरी, 12% पर अड़े संगठन, जानें अपडेट
गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि के चलते कई जगह बाढ़ के हालत बने हुए है। कमलनाथ जी को चाहिए कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रभावित स्थानों पर जनता की सेवा में लगाए लेकिन वह आपदा के समय राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस को वैसे भी सेवा से कोई मतलब नहीं हैं वे सिर्फ राजनीति करते हैं। उन्होने कहा कि दरअसल कमलनाथ जी हवा-हवाई नेता हैं। वे बातें हवा-हवाई करते हैं और सर्वे भी हवाई ही करते है। यह विडंबना ही है कि पूरी कांग्रेस को जमीन पर ले आने वाले कमलनाथ स्वयं जमीन पर उतरने को तैयार नहीं हैं।
[dgv_vimeo_video id=”740264277″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

