अब इन मंत्रियों और विधायकों से टूटा संपर्क, कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ी

KAMAL NATH

भोपाल।

मध्यप्रदेश का सियासी संग्राम बड़े उलटफेर के मूड में लग रहा है। इस सियासी उठापटक में मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। कमलनाथ खेमे के लापता हुए विधायक धीरे-धीरे वापस भोपाल लौट रहे थे। इसी बीच सिंधिया खेमे के विधायक के गायब होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक करीब दर्जनभर विधायक अचानक से भोपाल छोड़कर गायब हो गए हैं। उन सब के फोन भी बन्द आ रहे हैं। इसके साथ ही कमलनाथ सरकार के लिए परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है। इस घटना से यह अटकलें तेज हो गई है कि विधानसभा सत्र की शुरुआत में भाजपा कमलनाथ सरकार के विरोध में विश्वास प्रस्ताव ला सकती है।

जिन मंत्रियों के गायब होने की खबर सामने आ रही है उसमें प्रद्युम्न सिंह के अलावा मनीष सिसोदिया, तुलसी सिलावट, इमरती देवी, गोविंद सिंह राजपूत उमंग सिंघार और प्रभु राम चौधरी शामिल है। साथ ही साथ ओपीएस भदौरिया, जसपाल सिंह जग्गी, बृजेश सिंह यादव के अलावा 6 और विधायक भी संपर्क क्षेत्र से बाहर चल रहे हैं। जिसके बाबत पुलिस मुख्यालय से राजभवन ने सुरक्षा को लेकर स्पष्टीकरण भी मांगा है। सूत्रों से पता चला है कि सभी मंत्रियों और विधायक बंगलुरु के किसी रिसोर्ट में ठहरे हुए हैं। बताते चलें कि गायब हुए अधिकतर मंत्री एवं विधायक सिंधिया गुट से है। जिससे राज्यसभा में सिंधिया की दावेदारी की अटकलें तेज हो गई है।

इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। लंबी चर्चा के बाद उन्होंने अपने दिए बयान में कहा कि कांग्रेसी नेता वापस आकर यही कह रहे की वह तीर्थ पर गए थें। वहीं सिंधिया के राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कोई जवाब नहीं दिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews