अब इस पूर्व विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप

अब इस पूर्व विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप

भोपाल।

आम आदमी से होता हुआ कोरोना अब नेताओं तक पहुंच रहा है। अब भोपाल (bhopal) के हुजूर विधानसभा क्षेत्र (Huzur Assembly Constituency) से बीजेपी (bjp) के विधायक (mla) रह चुके और वर्तमान में कांग्रेस ( congress) के सदस्य जितेंद्र डागा ( jitendra daaga) की कोरोना रिपोर्ट (corona report) पॉजिटिव आई है।कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona report positive) आने के बाद तत्काल स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस दल (Health workers and police teams) उनके निवास डागा हाउस पहुंचा और उन्हें तत्काल लेकर चिरायु अस्पताल में कोरेन्टाइन ने कराया गया ।

दरअसल जितेन्द्र डागा पिछले विधानसभा चुनाव  (Assembly elections) के समय दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के साथ जुड़ गए थे और कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी ।इस समय उनके निवास पर रोजाना दस हजार से ज्यादा लोगों के लिए रोजाना भोजन बनाया जा रहा था जो भोपाल के विभिन्न हिस्सों में वितरित किया जा रहा था। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि डागा को इन्हीं में से किसी के संपर्क में आने से कोरोना हुआ। हालांकि डागा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस बात को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं कि कितने लोग उनके संपर्क में पिछले दो महीने से थे

उन सबकी ट्रैवल हिस्ट्री भी निकाली जा रही है
साथ ही साथ यह भी देखा जा रहा है कि कितने लोग रसोई के लिए खाना सप्लाई करने या सामान लाने का काम करते थे और वह डागा के सतत संपर्क में थे ।कुल मिलाकर डागा की रिपोर्ट आने के बाद समूचे बैरागढ़ क्षेत्र में हड़कंप मच गया है क्योंकि डागा आधुनिक जीवन में काफी सक्रिय थे और लाकडाउप के इस समय में भी वे लोगों से काफी मिलते-जुलते रहे

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews