कटनी: कोविड सेंटर में शौचालय का पानी पीने को मजबूर मरीज, प्रशासन बेपरवाह

कटनी: कोविड सेंटर में शौचालय का पानी पीने को मजबूर मरीज, प्रशासन बेपरवाह

कटनी/अभिषेक दुबे

कटनी में कोविड सेंटर में बदइंतजामियों की शिकायतें सामने आई है। उत्कृष्ट बालक छात्रावास माधवनगर में बनाए गए कोविड सेंटर की तस्वीरों से यहां के हालात साफ पता चलते है। यहां भर्ती मरीजों का कहना है कि स्थिति ये है कि पीने के लिए साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है, मरीज शौचालय के नल से पानी भरकर पीने के लिए मजबूर हैं।

मरीजों के लिए न तो साफ पानी का इंतजाम है न ही समय पर खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। खाने के लिए प्लेट वगैरह भी नहीं है और जिन पैकेट्स में खाना आता है मरीज उन्हीं में से किसी तरह खाना खा रहे हैं। हर ओर गंदगी फैली हुई है और न तो ठीक से सफाई हो रही है न ही मरीजों को सेनेटाइजर उपलब्ध कराया गया है। यहां भर्ती मरीजों का कहना है कि इन हालात में उन्हें और दूसरे संक्रमण होने का खतरा बढ़ गया है। उन्होने इसे लेकर शिकायत भी की लेकिन अब तक प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews