
PM Modi Attends Kailash Vijayvargiya’s nephew’s wedding: एक तरफ जहां देश में राजनीति जंग चल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के भतीजे की शादी में शामिल होने पहुंचे। उन्होनें दूल्हा-दुल्हन को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दी। समारोह में अन्य कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए।
[dgv_vimeo_video id=”783349430″]
स्टेज पर पहुंचते ही नए जोड़े ने पाँव छूकर पीएम मोदी का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री ने उन्हें आशीष देते हुए अपने हाथ भी जोड़ लिए। पूरा माहौल लाइट और म्यूजिक से भरा लग रहा है। इन्हीं सब के बीच परिवार और नए जोड़े के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। उनके साथ विजयवर्गीय भी खड़े हैं। इस दौरान उन्होनें कुर्ता-प्यजामा के साथ काला कोट पहन रखा है। साथ ही एक मफ्लर कंधे पर टांग रखा है।
इसमें कोई शक नहीं है कि पीएम मोदी और बीजेपी महासचिव के रिश्ते कितने गहरे हैं। विजयवर्गीय वर्षों से भाजपा के साथ जुड़े हैं। पार्टी को लेकर वो काफी गंभीर और एक्टिव रहते हैं। आजकल वो मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में लगे हुए हैं और पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।

