यहां लगे पूर्व CM और नकुल नाथ के लापता के पोस्टर, इनाम का भी ऐलान

यहां लगे पूर्व CM और नकुल नाथ के लापता के पोस्टर, इनाम का भी ऐलान

छिंदवाड़ा।एक तरफ प्रदेश (madhypradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलनाथ(congress mla kamalnath) कोरोना (corona)को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार(shivraj sarkar) को घेर रहे है। आए दिन लेटर लिखकर नई नई मांग कर रहे है और सोशल मीडिया (social media)के माध्यम से भी जमकर वार कर रहे है, वही दूसरी तरफ नाथ के गृह जिले में उनके लापता होने के पोस्टर लग गए है।इतना ही नही  इसके साथ उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के भी पोस्टर  (poster)कई क्षेत्रों में लगाए गए है, वही 21000 का इनाम भी घोषित किया गया है। हालांकि यह अभी तक खुलासा नही हो पाया है कि पोस्टर किसने और क्यो लगाए है।

दरअसल, छिंदवाड़ा(chindwada) शहर में कलेक्ट्रेट, तहसील, पार्क के समीप पूर्व सीएम व छिंवदवाड़ा के विधायक कमल नाथ और उनके बेटे सांसद नकुल नाथ(nakulnath) के लापता होने के पोस्टर लगाए हैं।इतना ही नही पोस्टर में इनको ढूढकर लाने वालों को 21000 रुपए का इनाम देने का भी ऐलान किया गया है। ये पोस्टर किसने और किसके कहने पर लगाए है यह तो पता नही चल पाया है लेकिन पोस्टर में यह जरुर लिखा है कि इस संकट काल में छिंदवाड़ा की जनता उन्हें ढूंढ रही है। सुबह यह पोस्टर शहर में कई स्थानों पर देखे गए।पोस्टर लगने से स्थानीय कांग्रेस नेताओं(congress leaders) में हड़कंप मच गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews