अब सिंधिया के समर्थन में पोस्टर वार

अब सिंधिया के समर्थन में पोस्टर वार

शिवपुरी। सिंधिया और कमलनाथ के बीच संबंध सामान्य होने की खबरों के बीच अब सिंधिया समर्थकों ने पोस्टर वार शुरू कर दिया है। शिवपुरी जिले में सिंधिया समर्थक शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेंद्र  टेडिया ने पोस्टर लगवाए हैं जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ से एक पद एक व्यक्ति सिद्धांत का पालन करने का निवेदन किया गया है। पोस्टर में 16 दिसंबर 2018 का एक चित्र लगाया गया है जिसमें कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कमलनाथ और सिंधिया खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में नीचे लिखा है “माननीय मुख्यमंत्री जी यह छायाचित्र की मर्यादा भूल गए हैं। श्रीमंत सिंधिया से जो कहा उस पर पुनर्विचार करना चाहिए ।लोकतंत्र में अपनी बात रखने से पार्टी मजबूत होती है। एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला क्यों याद नहीं आ रहा मध्य प्रदेश की सरकार को।” यानी साफ तौर पर इस पत्र के माध्यम से सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की गई है ।अब इस तरह के पोस्टर एक बार फिर कमलनाथ और सिंधिया के समर्थकों के बीच कहीं ना कहीं मनमुटाव पैदा करेंगे, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews