प्रद्युम्न की जीतू को नसीहत-“जिनके घर शीशे के होते वो दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकते”

mp-news-in-hindi-Big-allegation-of-Kamal-Nath-minister---BJP-giving-up-to-50-crore-offers-to-mla

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मिनी मंत्रिमंडल के गठन पर विपक्ष हमलावर है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने गोपाल भार्गव जैसे वरिष्ठ नेता को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किये जाने पर भाजपा पर तंज कसा है। जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए कहा कि शिवराज का मंत्रिमंडल मप्र के दुर्भाग्य की शुरुआत है.. गोपाल भार्गव जैसे वरिष्ठ को नज़रअंदाज़ करना और बिकाऊ लोगों के लिये अपने ही लोगों को किनारे करना अस्वस्थ परंपरा है। ये बीजेपी के अंत का आरंभ है।

जीतू पटवारी के ट्वीट पर प्रदेश के पूर्व खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पलटवार किया है। उन्होंने चुनिंदा पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस इस समय कोई ना कोई प्रतिक्रिया देकर राजनीति में बने रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि जो खुद का घर बचा नहीं पाए अब वे दूसरे के घर को जलाना चाहते हैं। सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री ने जीतू पटवारी को नसीहत देते हुए कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकते। पहले अपना संगठन सुधारो, अपने कार्यकर्ता और विधायकों के सम्मान की चिंता करो। प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि गोपाल भार्गव का भाजपा में एक सम्मान है एक स्थान है वे जिस दिन चाहेंगे उन्हें मंत्री बना दिया जायेगा। अभी तो सिर्फ कोरोना से लड़ने के लिए एक व्यवस्था की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews