मोदी की मिमिक्री से हो रहा क्वॉरेंटाइन लोगों का उपचार

मोदी की मिमिक्री से हो रहा क्वॉरेंटाइन लोगों का उपचार

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhya pradesh) की सरकार(government) ने कोरोना(corona) संक्रमण को रोकने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को क्वॉरेंटाइन(quarantine) सेंटर में रखा है ।ऐसे लोग वहां पर बोर ना हो और उनका मनोबल बना रहे ,इसके लिए इन सभी सेंटरों(centers) में धार्मिक, सांस्कृतिक भजनों और देश प्रेम से प्रेरित गीतों का गायन हो रहा है ।इसी कड़ी में भोपाल(bhopal) के एडवांस मेडिकल कॉलेज(advance medical college) क्वॉरेंटाइन सेंटर में मरीजों के मनोरंजन(entertainment) के लिए मोदी(modi) की मिमिक्री का सहारा भी लिया जा रहा है ।लेकिन कांग्रेस(congress) को तो मुद्दा चाहिए तो शिवराज सरकार(shivraj) पर तंज कस दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि आखिरकार शिवराज जी मोदी को नहीं भूले। क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों का मनोरंजन वह भी मोदी की मिमिक्री से कर रहे। हालांकि इन क्वॉरेंटाइन सेंटर में मिमिक्री के अलावा धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन भी हो रहे हैं और आने वाले समय में कठपुतली जैसे प्राचीन कलाओं के माध्यम से भी लोगों का मनोरंजन किया जाएगा लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस को दिखी तो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री ।

वहीं दूसरी ओर बीजेपी के प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने इसे कांग्रेस की ओछी मानसिकता बताया है और कहा है कि कांग्रेस को तो बस हर चीज में राजनीति देखने की आदत है। शिवराज सरकार नवाचार के माध्यम से कोरोना को लेकर फैला हुआ डर दूर करना चाहती है और इसलिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है लेकिन कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews