शासकीय काम कर लौट रहे प्रभारी CMO को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत

शासकीय काम कर लौट रहे प्रभारी CMO को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत

उमरिया। मध्यप्रदेश (madhypradesh) के उमरिया जिले (umaria district) में आज शनिवार सुबह चंदिया नगरपालिका प्रभारी सीएमओ विनोद चतुर्वेदी (Chandia municipal in-charge CMO Vinod Chaturvedi) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि चतुर्वेदी किसी काम को पूरा कर वापस लौट रहे थे, तभी उनको अचानक हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।प्रभारी सीएमओ का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह चंदिया लाया गया।आज दोपहर में उनका चंदिया में अंतिम संस्कार होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को चतुर्वेदी किसी शासकीय कार्य से भोपाल गए हुए थे, कार्य पूरा कर वापस वे अपने कार्य क्षेत्र चंदिया आ रहे थे। तभी दमोह के पास उन्हें अचानक तेज सीने में दर्द हुआ, इससे पहले कोई कुछ समझ पाता उनकी मौत हो गई। नगरपालिका सीएमओ के रूप में नवंबर 2019 से चंदिया में प्रभार के रूप मे सेवारत रहे है। चतुर्वेदी ने शासकीय योजनाओं का लाभ दूसरे नगरीय क्षेत्र से ज्यादा चंदिया क्षेत्र के गरीबों को दिया, इसके लिए उन्हे हमेशा याद किया जाएगा। चतुर्वेदी प्रभारी सीएमओ का चंदिया कार्य क्षेत्र होने के साथ गृह ग्राम भी थे, इस अप्रत्याशित घटना से पूरा चंदिया शोक संतप्त है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews