Sex Racket: मप्र में घर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, 5 युवतियों संग 1 युवक गिरफ्तार

sex-racket

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक तरफ कोरोना संक्रमण (Coronavirus) बेकाबू हो रहा है, वही दूसरी तरफ ग्वालियर (Gwalior) में एक बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा किया है। यहां पुलिस ने एक घर में चल रहे सैक्स रैकेट  का पर्दाफाश किया है। पुलिस को छापे के दौरान पांच लड़कियाँ और एक लड़का मौके पर मिला, जिसमें से एक लड़की और एक लड़का आपत्तिजनक हालत में थे। पकड़ी गई लड़कियाँ दिल्ली और कोलकाता की रहने वाली हैं।

यह भी पढ़े… Sex Racket :बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक सामान के साथ 12 युवक-युवती गिरफ्तार,

दरअसल, बीते कई दिनों से ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि विश्वविद्यालय (University) थाना क्षेत्र के एक घर में कुछ दिनों से कुछ युवक और युवतियों  की गतिविधियां संदिग्ध है। मुखबिर ने यहाँ अनैतिक कार्य होने की शंका जताई। फिर पुलिस ने सूचना के बाद मुखबिर द्वारा बताये घर पर रेड की। पुलिस द्वारा मारे गए छापे में उस घर में पांच युवतियाँ और एक युवक मिले।

यह भी पढ़े.. Weather Update: मप्र के इन संभागों में बारिश के आसार, जाने अन्य राज्यों का हाल

छापे के दौरान एक युवक और एक युवती संदिग्ध अवस्था (Sex Racket) में मिले और कई आपत्तिनजन सामान भी बरामद किए गए है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी क्राइम विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में चार युवतियों ने अपना पता दिल्ली(Delhi) का और एक ने अपना पता कोलकाता (Kolkata) बताया। क्राइम ब्रांच ने मामला जांच के लिए विश्वविद्यालय थाने को सौंप दिया है। पुलिस के इस खुलासे के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

sex racket

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews